अपराधStyle :-पिस्तौल से केक काटने के अंदाज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे Panchur Varta11 September 202511 September 202501 min देहरादून 10 सितम्बर 2025। सोशल मीडिया फीवर, आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवक और युवतियां एक से एक अनोखे कारनामें कर रहे। ऐसे ही एक युवक ने पिस्तौल से बर्थडे केक काटते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया,वीडियो पोस्ट होने के बाद इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए। एसएसपी देहरादून ने वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। वायरल वीडियो की जांच में यह वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे। तीनों युवकों की पहचान करते हुए अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, उम्र 18 वर्ष, अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियां वाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, उम्र 18 वर्ष। कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियां वाला थाना डोईवाला उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल में एक लाइटर पिस्टल था, जो अभियुक्तों द्वारा बाजार से खरीदी गई था। सोमवार को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में इन लड़कों ने नकली पिस्टल लाइटर, जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी। आखिर क्यों नकली पिस्तौल से केक कटना अपराध हो गया! ये भी पढ़ें: Rape :- नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में थाना नंदानगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार किया Post navigation Previous: Approval :- मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का अनुमोदन प्रदान कियाNext: Prosthesis:- व्योश्री योजना में कई वृद्धजनों का हुआ पंजीकरण मिलेंगे इस दिन कृत्रिम अंग Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Exposed:- मां ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार डेढ़ लाख रुपये में किया नाबालिग बेटी का सौदा Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0
Rape :- नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में थाना नंदानगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार किया Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0
Arrested 🥴:- सोने के पुराने आभूषण लेकर करता रहा गुमराह, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ज्वैलर्स को किया गिरफ़्तार Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0
Operation Prahar:-हंगामा कर माहौल बिगाड़ रहे नेपाली मूल के दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया Panchur Varta2 August 20262 August 2026 0