उत्तराखंडWell Being :- गढ़वाल. सांसद बलूनी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना Panchur Varta17 September 202517 September 202501 mins ऊखीमठ 17 सितम्बर 2025। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा के आपदाग्रस्त क्षेत्र छेनागाड़ बाजार (ऊखीमठ ब्लॉक) का स्थलीय निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। भीषण अतिवृष्टि से छेनागाड़ बाजार की कई दुकानें, आवासीय क्षेत्र और जन सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय निवासियों से बात कर आश्वस्त किया। कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार हर क्षण जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी समस्याओं को शीघ्र-अतिशीघ्र निदान करने के लिए तत्पर है। मौके पर मौजूद प्राशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के राशन और रहने की व्यवस्था करने के साथ-साथ, शीघ्र ही बिजली, पानी, सड़कें आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए साथ ही नुकसान की पूरी समीक्षा कर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली Post navigation Previous: Message:- मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दियाNext: Connected :- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग – डॉ रावत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0
Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0