Headlines

Well Being :- गढ़वाल. सांसद बलूनी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना

ऊखीमठ 17 सितम्बर 2025।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा के आपदाग्रस्त क्षेत्र छेनागाड़ बाजार (ऊखीमठ ब्लॉक) का स्थलीय निरीक्षण किया।

आपदा प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भीषण अतिवृष्टि से छेनागाड़ बाजार की कई दुकानें, आवासीय क्षेत्र और जन सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय निवासियों से बात कर आश्वस्त किया।

कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार हर क्षण जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी समस्याओं को शीघ्र-अतिशीघ्र निदान करने के लिए तत्पर है।

मौके पर मौजूद प्राशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के राशन और रहने की व्यवस्था करने के साथ-साथ,

शीघ्र ही बिजली, पानी, सड़कें आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए साथ ही नुकसान की पूरी समीक्षा कर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Example:- हेमकुंड साहिब की यात्रा पर बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, पुलिस जवानों ने सुरक्षित रास्ता पार कराकर पेश की सेवा और मानवता की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *