Headlines

Anger :- बालिका हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फूटा लोगों में गुस्सा

हल्द्वानी 18 सितम्बर 2025।

 हल्द्वानी में 2014 के चर्चित बालिका हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का ताज़ा फैसला लोगों के गले नहीं उतर रहा।

सात साल की मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी को बरी किए जाने के बाद पूरे शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई है।

गुरुवार को हजारों की भीड़ बुद्ध पार्क से लेकर एसडीएम कार्यालय तक उमड़ी, जहां सामाजिक संगठनों,

जनप्रतिनिधियों और लोक कलाकारों ने एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई,

लेकिन गुस्से से भरे लोग सरकार और सिस्टम के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े रहे।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं, बल्कि अन्याय है।

बालिका की दर्दनाक हत्या को याद कर लोगों के आंखों में आंसुओं और तन-मन में गुस्सा  भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *