अपराधAnger :- बालिका हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फूटा लोगों में गुस्सा Panchur Varta18 September 202518 September 202501 mins हल्द्वानी 18 सितम्बर 2025। हल्द्वानी में 2014 के चर्चित बालिका हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का ताज़ा फैसला लोगों के गले नहीं उतर रहा। सात साल की मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी को बरी किए जाने के बाद पूरे शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को हजारों की भीड़ बुद्ध पार्क से लेकर एसडीएम कार्यालय तक उमड़ी, जहां सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और लोक कलाकारों ने एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन गुस्से से भरे लोग सरकार और सिस्टम के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं, बल्कि अन्याय है। बालिका की दर्दनाक हत्या को याद कर लोगों के आंखों में आंसुओं और तन-मन में गुस्सा भरा हुआ था। ये भी पढ़ें: Fraud:-वाहन किराए पर लगाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, वांछित आरोपी लुधियाना से गिरफ़्तार Post navigation Previous: Inspection:- मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कियाNext: Investigation :- नदी पर बने अनाधिकृत विशालकाय रिसोर्ट की उच्च स्तरीय जांच – डीएम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Case Filed:- घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला, वितरण वाहन जब्त, दो कर्मचारियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Fraud:-वाहन किराए पर लगाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, वांछित आरोपी लुधियाना से गिरफ़्तार Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Encounter:-पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल Panchur Varta13 August 202613 August 2026 0
Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0