Headlines

Recovered :- पिथौरागढ़ में  80 मीटर गहरी खाई से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

 पिथौरागढ़ 19 सितम्बर 2025।

एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से को DCR पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि बड़वेरोड पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि एक व्यक्ति लगभग 80 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान उमेश प्रकाश (40 वर्ष), सहायक अध्यापक, प्राइमरी पाठशाला शिलिंगया निवासी के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:   Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *