उत्तराखंडDisaster :- आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया मंत्री सुबोध उनियाल ने Panchur Varta19 September 202519 September 202501 min नरेंद्रनगर 19 सितम्बर 2025। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में हालात का जायज़ा लेने पहुंचे प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल। मंत्री सुबोध उनियाल ने दो दिनों तक अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। गुजराड़ा, कुमारखेड़ा और बगरधार जैसे इलाकों में भारी तबाही का मंजर देखने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री के सामने विस्थापन की मांग रखी। मंत्री सुबोध उनियाल ने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों की पीड़ा को समझती है और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों प्रभावित गांवों का भूवैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर विस्थापन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे बंद पड़े नालों को खोलने के निर्देश भी मौके पर दिए। लगातार बारिश और आपदा को देखते हुए 22 सितंबर से प्रस्तावित श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला भी स्थगित कर अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया गया है। ये भी पढ़ें: Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी Post navigation Previous: Rescue :- एसडीआरएफ ने बीमार महिला को पहुंचा सड़क तकNext: First Meeting :- मुख्यमंत्री धामी ने ली राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Training:- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया पैक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0