देहरादूनPreparation:- पीएम के कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर डीएम ने अपनी कोर टीम संग बैठक कर दिए दिशा -निर्देश Panchur Varta4 November 20254 November 202501 mins देहरादून 04 नवंबर 2025। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम की दृष्टिगत तैयारियों को लेकर, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल एफआरआई परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, हम अपने राज्य निर्माण का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं तालमेल के साथ करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, सिटिंग व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, जलपान, पार्किंग, अतिथि सत्कार, चिकित्सा सुविधा, मीडिया व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगंतुकों की सुगम आवाजाही की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल कुमार, सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल, स्वास्थ्य विभाग, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Approval:- मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी Post navigation Previous: Clear :- संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य – सीएम धामीNext: Best wishes :-: सीएम धामी ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Approval:- मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी Panchur Varta13 October 202613 October 2026 0
Best Wishes :- सीएम धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Meeting:- भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल ने सीएम धामी से कि मुलाक़ात Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Priority:- सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :धामी Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0