Headlines

Rescue :-  उर्गम घाटी में टाटा सुमो गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत तीन घायल  

चमोली 20 नवम्बर 2025।

एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ को कोतवाली जोशीमठ से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम घाटी में एक टाटा सुमो (UK11TA-1685) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

 एस डी आर एफ टीम द्वारा कठिन पर्वतीय मार्ग पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।

टीम ने गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य किया तथा वाहन में सवार व्यक्तियों की खोज की।

रेस्क्यू कार्य करते हुए एस डी आर एफ टीम ने तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।

दो व्यक्तियों के शव बरामद कर सड़क मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।

DCR चमोली के अनुसार वाहन में कुल 05 व्यक्ति सवार थे।

घायलों में कमलेश आयु 25 वर्ष निवासी ग्राम पल्ला (चालक), मिलन निवासी ग्राम सलुड, पूरन सिंह आयु 55 वर्ष निवासी ग्राम सलुड।

मृतकों में  कन्हैया, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड व ध्रुव आयु 19 वर्ष निवासी ग्राम सलुड।

ये भी पढ़ें:   Tunnel Rescue:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूरा 11 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, 11 की दुखद मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *