रेस्क्यूRescue:- खाई में गिरी ऑल्टो कार दो की मौत एक घायल Panchur Varta4 January 202601 mins पिथौरागढ़ 04 जनवरी 2026। आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि स्वालिक से आगे रनबिछुल नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार (संख्या – UK 05 4405) गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक प्रेम उपराड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका था। शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।एसडीआरएफ टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लगभग 300 मीटर गहरी खाई से, दोनों मृतकों के शवों को निकालकर लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल दुर्गम पहाड़ी एवं नदी मार्ग से होते हुए सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। मृतकों का विवरण हयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, आयु 38 वर्ष, निवासी – ग्राम सात सीलिंग, संजय कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी – ग्राम पंडा। ये भी पढ़ें: Rescue:-गौरीकुंड के पास गहरी खाई में गिरकर हुआ घायल Post navigation Previous: Arrested :- स्नेचिंग को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तारNext: Inauguration :- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Injured:- जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी बलेनों कार दो घायल Panchur Varta14 May 202614 May 2026 0