देहरादूनReview Meeting:- समाज कल्याण मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली Panchur Varta27 March 202627 March 202601 min देहरादून 27 मार्च 2026। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजन मानस से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की प्रगति जुड़ी हुई है। इसी को देखते हुए अधिकारियों को विभाग से जुड़ी हुई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। समाज कल्याण मंत्री ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सपनों के उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े हुए समस्त विभागों की संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी। इस अवसर पर अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Instruction:- सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश Post navigation Previous: Meeting :- दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात Next: Insistence:- राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह – जोगदंडे Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Four Dead:-पिकअप का टायर निकलने से अनियंत्रित हुआ वाहन, ईको वैन से टक्कर चार की मौत, तीन घायल Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0
Instruction:- सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश Panchur Varta18 August 202618 August 2026 0
Solution Day:- अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश Panchur Varta17 August 202617 August 2026 0
Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0