Skip to content
देहरादून: त्यूणी 25 अप्रैल 2026।
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि हटाल व फिडिज पुल के मध्य एक आईसर ट्रक गहरी खाई में गिर गया है।
यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि आईसर ट्रक (UK 07CD 5049) लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।
वाहन में केवल एक ही व्यक्ति (चालक ) सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से वाहन चालक का शव बरामद किया गया।
अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शव को स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहायता से रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक विपिन सिंह पुत्र सोबेंद्र लाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी: ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।