मौसमSnowfall :- केदारनाथ धाम में लगातार हो रही है बर्फबारी, श्रद्धालुओं में उत्साह Panchur Varta4 May 20264 May 202601 min रुद्रप्रयाग 04 मई 2026। केदारनाथ धाम में इस समय लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मौके पर तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस बल बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध कराते हुए सुरक्षित और सुगम दर्शन करवा रहा है। कड़ाके की ठंड और लगातार गिरती बर्फ के बावजूद श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों दोनों का जोश देखने लायक है। विपरीत मौसम भी आस्था के आगे फीका नजर आ रहा है। प्रशासन ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त गर्म कपड़े, बरसाती, जैकेट और आवश्यक दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा पर निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि वे सभी श्रद्धालुओं की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ये भी पढ़ें: Alert Mode :- लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन मुस्तैद, सेक्टर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश Post navigation Previous: Rath:- अग्निवीर योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन का रथ कुमाऊँ-मंडल को हुआ रवानाNext: Saffronized:- जीत ने गंगोत्री से गंगासागर तक भारत को भगवामय किया : धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Sunshine:-मौसम अपडेट जनपद की समस्त तहसीलों में बादल के साथ हल्की धूप है Panchur Varta4 May 20264 May 2026 0
Orange Alert:- चार और पांच मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश Panchur Varta3 May 20263 May 2026 0
Alert Mode :- लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन मुस्तैद, सेक्टर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश Panchur Varta3 May 20263 May 2026 0
Alert :- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी Panchur Varta29 April 2026 0