दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मुलाकात कर,
उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पूर्व अनिल बलूनी ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
तथा केशव नेगी जी को प्रथम दृष्टया निर्दोष बताते हुए उनके पक्ष को गंभीरता से सुने जाने का आग्रह किया था।
जनप्रतिनिधि के रूप में बलूनी का यह प्रयास उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और न्याय के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।