Headlines

Unidentified Body :- गंग नहर में डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ को सर्चिंग के दौरान दो अज्ञात शव मिले

रुड़की 29 जून 2026।

पूर्व में प्रेम नगर आश्रम घाट के समीप गंग नहर में डूबे एक युवक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर आशीष त्यागी के नेतृत्व में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

टीम ने प्रेम नगर आश्रम घाट से लेकर मंगलौर क्षेत्र तक गंग नहर के विभिन्न हिस्सों एवं संभावित बहाव क्षेत्रों में गहन खोजबीन की।

सर्च अभियान के दौरान रुड़की से मंगलौर के मध्य अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव दिखाई दिए।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को गंग नहर से बाहर निकाला।

दोनों शवों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। इसके उपरांत दोनों शवों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *