Headlines

Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण

देहरादून 16 जुलाई 2026।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर में गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया।

इस नई सुविधा के शुरू होने से रायपुर क्षेत्र सहित आसपास के लोगों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूरस्थ अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सीएचसी रायपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे उपचार में भी तेजी आएगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. निधि रावत,

रायपुर चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदु पाल, ओएनजीसी के सीजीएम नीरज शर्मा,

तथा स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर खोलिया सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों को समयबद्ध जांच की सुविधा मिल सकेगी,

जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   Negligence:- डेंगू पर राहत, लेकिन लापरवाही की नहीं गुंजाइश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *