Skip to content
देहरादून 29 जुलाई 2026।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह की उपस्थिति में,
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति कार्यालय कक्ष का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से आम जनता आजिज आ चुकी है।
भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार अपने चरम पर है।
बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
तथा युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव,
विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया।
भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।
चाहे युवा वर्ग हो, बेरोजगार हो, विद्यार्थी हो, महिला हो, मजदूर हो या किसान हो, समाज का हर वर्ग आज सड़कों पर है।
उन्होंने कहा कि जनता देश और प्रदेश में बदलाव चाहती है तथा उत्तराखंड में निश्चित रूप में 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में वापसी करेगी,
तथा उत्तराखंड का विकास एकबार फिर से पटरी पर लौटेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री राजेन्द्र शाह, संजय पालीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्दर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,
नवीन जोशी, गोदावरी थापली, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, संजय किशोर, विनोद चौहान, अजय सिंह,
अजय नेगी, अश्विनी बहुगुणा, राजीव पुंज, जाहिद अंसारी, ऐतात खान, रमेश कुमार मंगू, दीप बोहरा, कुलदीप चौधरी,
हरिप्रसाद भट्ट, उपेन्द्र थापली, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुमेन्द्र बोरा, संदीप चमोली, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी,
अभिनव थापर, गौरव चौधरी, देवेन्द्र बुटोला, महेन्द्र नेगी, नवनीत कुकरेती, विरेन्द्र पोखरियाल, कैलाश वाल्मीकि, फतेह सिंह, नीनू सहगल,
प्रवीण त्यागी, आनंद त्यागी, अनूप कपूर, गुलशेर, लाखीराम बिजलवाण, मनीष नागपाल, शरीफ बेग, विनोद कुमार, राजीव कुमार,
यशपाल चौहान, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, विरेन्द्र पंवार, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी,
सुलेमान अली विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, अनिल बसनेत, दिनेश कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।