रेस्क्यूField Inspection:- पीपलकोटी टनल हादसा:सांसद बलूनी ने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण Panchur Varta14 August 202614 August 202601 mins चमोली 14 अगस्त 2026। टीएचडीसी की पीपलकोटी क्षेत्र में आपदा प्रभावित टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि टनल में फंसे कई श्रमिकों को गुरुवार को ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं, शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार अभियान में जुटे हुए हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दुखद हादसे में जिन श्रमिकों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों का पूरा ध्यान फिलहाल टनल में फंसे शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफलतापूर्वक पूरा होने तक अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। ये भी पढ़ें: Death:- रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, दो की मौत,14 गंभीर घायल Post navigation Previous: Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death:- रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, दो की मौत,14 गंभीर घायल Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0
Well-Being:-घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0
Death:-मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा में सात की मौत 03 लोगों की तलाश जारी Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0
Search :- तमक नाला हादसा में लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0