Skip to content
चमोली 14 अगस्त 2026।
टीएचडीसी की पीपलकोटी क्षेत्र में आपदा प्रभावित टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बताया गया कि टनल में फंसे कई श्रमिकों को गुरुवार को ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
वहीं, शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार अभियान में जुटे हुए हैं।
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता,
तब तक राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दुखद हादसे में जिन श्रमिकों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों का पूरा ध्यान फिलहाल टनल में फंसे शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के सफलतापूर्वक पूरा होने तक अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।