रेस्क्यूRescue:- बीन नदी में मैक्स पलटने की सूचना पर एस डी आर एफ ने किया दो व्यक्तियों का रेस्क्यू Panchur Varta18 August 202618 August 202601 min ऋषिकेश 18 अगस्त 2026। पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से समय लगभग 2120 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन पलट गया है, जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के हमराह एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को वाहन से सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा हुआ था। बीन नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा होने के कारण वाहन बहाव में कुछ दूरी तक नीचे चला गया था, जिससे रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कविंद्र सजवान के हमराह एस डी आर एफ की द्वितीय टीम भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दोनों टीमों द्वारा समन्वय के साथ अभियान चलाते हुए, वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया। दोनों व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। रेस्क्यू अभियान में एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं साहस के साथ दोनों व्यक्तियों की जान बचाई गई। ये भी पढ़ें: Injured:- नैनीताल में खाई में गिरी स्कॉर्पियो एक की मौत, चार घायल Post navigation Previous: Horoscope:-मंगलवार का पंचांग और राशिफल: इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें शुभ-अशुभ समयNext: Stranded:- भारी बारिश के कारण स्वारना नदी में फंसे यूपीईएस के छः छात्रों का किया एसडीआरएफ ने Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Injured:- नैनीताल में खाई में गिरी स्कॉर्पियो एक की मौत, चार घायल Panchur Varta4 October 20264 October 2026 0
Injured:- सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, तीन घायल Panchur Varta3 October 20263 October 2026 0
Rescue:-त्यूणी में गहरी खाई में गिरी फोर्ड कार , SDRF ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू Panchur Varta3 October 20263 October 2026 0
Rescue:- कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0