रेस्क्यूBody Recovered:- सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे दिल्ली निवासी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद Panchur Varta23 August 202623 August 202601 mins देहरादून 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने गहन सर्च अभियान चलाकर बरामद कर लिया। शव सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास मिला। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति पानी में बह गया है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान कर रहा था, तभी वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। इसके बाद एस डी आर एफ ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद एस डी आर एफ के जवानों ने डूबे व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के निकट बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। एस डी आर एफ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और झरनों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें, तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। ये भी पढ़ें: Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद Post navigation Previous: All Safe :- गंगोत्री हाईवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, गुजरात के 17 यात्री सवार, सभी सुरक्षितNext: Welcome:- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
All Safe :- गंगोत्री हाईवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, गुजरात के 17 यात्री सवार, सभी सुरक्षित Panchur Varta23 August 202623 August 2026 0
Recovered :- रेस्क्यू टीम ने धौलीगंगा नदी में पंकज रुधौला का शव बरामद किया Panchur Varta22 August 202622 August 2026 0
Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद Panchur Varta21 August 202621 August 2026 0
Search Intensifies:- अत्याधुनिक तकनीक से तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज Panchur Varta19 August 2026 0