खेलChampion:- 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन – हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन Panchur Varta17 September 202617 September 202601 mins देहरादून, 17 सितंबर 2026। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की, और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 8 राज्यों – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया। परिणाम -बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ। इस अवसर पर संजय जोशी,ओलंपियन ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक राजेश मंगाई, सचिवालय प्रशासन सचिव युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, विजय चौधरी,विकास नेगी, के.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे। आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि, एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। ये भी पढ़ें: Fee Hike:- परेड ग्राउंड बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, फीस वृद्धि और कथित वसूली के खिलाफ धरना Post navigation Previous: Engineer:- सृष्टि के प्रथम अभियंता और शिल्पकार की जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है विश्वकर्मा जयंती का पर्वNext: Treatment:- फोड़ा-फुंसी, एवं बुखार से पीड़ित बच्चों का डॉक्टर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Fee Hike:- परेड ग्राउंड बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, फीस वृद्धि और कथित वसूली के खिलाफ धरना Panchur Varta15 September 2026 0
Champion:- 🇮🇳 भारत की बेटियों का एशिया पर राज, श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार बनीं चैंपियन Panchur Varta14 September 202614 September 2026 0
Story :- एक फुटबॉल खिलाड़ी की ज़ुबानी उनकी जिंदगी के संघर्षों की कहानी Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0
Competition:- 2027 महिला क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई और वडोदरा में होंगे मुकाबले Panchur Varta2 September 20262 September 2026 0