Headlines

Dehradun News:-साढे छ: लाख रू के ज्वैलरी और अन्य सामान के साथ दो को पुलिस ने पकड़ा 

अभियुक्त मजदूरी का करते थे कार्य, काम पर आते-जाते समय की थी बंद घर की रैकी।


 

देहरादून – प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 विद्याचन्द निवासी म0नं0-51 शिमला एन्क्लेव पूर्व सेवलाकला थाना कोतवाली पटेलनगर ने थाना पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 17 फरवरी 24 को वह कुछ दिनों के लिये अपने परिवार सहित शादी मे अलीगढ गये थे,

जब वापस आये तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा घर का सारा सामान बिखरा पडा था, अज्ञात चोर ने उनके घर की अलमारी से लाखों रुपये की ज्वैलरी, नगदी व लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया था।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

जिस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-141/2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया ।

थाना पटेलनगर ने पुलिस टीम का गठन किया गठित टीम ने घटना के सम्बन्ध में वादी तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए।

घटना में शामिल संदिग्ध अभियुक्तों के हुलिये की जानकारी की गई। फुटेजों के अवलोकन से घटना स्थल के आस-पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके सम्बन्ध में जानकारी करने को मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर 16 मार्च 24 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों दिलशाद पुत्र शमशेर तथा फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनव्वर को तेलपुर चौक से आगे बडोवाला से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

अभियुक्त की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से घटना मे चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ।अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं तथा उनके द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में घटना को अजांम दिया गया था।

मजदूरी के काम पर आते-जाते समय लगभग 02 से 03 दिनों तक उस घर की रैकी की थी तथा घर में किसी के मौजूद न होने की तसल्ली होने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस से पकडे जाने के डर से उन्होंने  चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान को टी-स्टेट के जंगलों में छिपा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

आज वे ज्वैलरी व सामान को मेरठ ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने दिलशाद पुत्र शमशेर निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परिक्षितगढ, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष और  फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनोवर निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परिक्षितगढ, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष  को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *