मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख की आर्थिक सहायता,
गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख तथा सामान्य रूप से घायलों को ₹40 हजार तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
साथ ही, मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं आरटीओ,
देहरादून को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए।