Headlines

Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत

पंचूरवार्ता|एक्सीडेंट

उत्तरकाशी,20 नवंबर 2026 ।

जनपद उत्तरकाशी के धरासू क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

रूरवासा के पास एक टाटा पंच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरा।

हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को चिन्यालीसौड़ चौकी से एस डी आर एफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचना मिली कि,

धरासू क्षेत्र के रूरवासा के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे नदी किनारे गिर गया है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एस डी आर एफ टीम ने देखा कि टाटा पंच कार सड़क से नीचे नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा हुआ था।

कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

एस डी आर एफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

मृतक की पहचान बर्फिया लाल तुनलका, निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के बाद एस डी आर एफ ने शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *