रेस्क्यूDeath:- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एच सी सी कर्मचारी की मौत Panchur Varta22 November 202622 November 202601 mins पंचूरवार्ता| सर्च ऑपरेशन पीपलकोटी (चमोली), 22 नवंबर 2026। चमोली जनपद के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एच सी सी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरने के बाद कर्मचारी के नदी में लापता होने की सूचना मिली थी। एस डी आर एफ की टीम ने रात्रि में सर्च ऑपरेशन चलाया और अगले दिन सुबह उसका शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की रात्रि को जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से एस डी आर एफ जोशीमठ को सूचना मिली कि, पीपलकोटी क्षेत्र में एच सी सी कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची एस डी आर एफ टीम ने रात के अंधेरे में नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, कम दृश्यता के कारण रात में लापता कर्मचारी का पता नहीं चल सका। इसके बाद 22 नवंबर की सुबह एस डी आर एफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लापता कर्मचारी का शव बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान मोहन लोहार, पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है। एस डी आर एफ जवानों ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें: Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत Post navigation Previous: Review:- अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षाNext: Gratitude:-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death :- धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरी टाटा पंच, हादसे में चालक की मौत Panchur Varta20 November 2026 0
Death:- रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Injured :- ऋषिकेश गूलर बाजार के पास यात्री बस खाई में गिरी 26 घायल, 08 की मृत्यु Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Rescue:- गहरी खाई से घायल व मृतक को रात के अंधेरे में एस डी आर एफ टीम ने निकाला Panchur Varta15 November 2026 0