DehradunNews:- जुलाई से इनके स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे है तीन नये कानून

04 चरणों में जनपद व अन्य इकाईओ के सभी अधिकरियों/कर्मचारियों को नये कानूनों के सम्बंध में दिया जायेगा प्रशिक्षण।


परिवर्तित कानून का पुलिसिंग पर, न्यायालय के विचारण पर क्या प्रभाव पडेगा तथा नये कानूनों का पुलिसिंग में किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जायेगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में जानकारी प्रदान की जायेगी – एसएसपी देहरादून।


देहरादून – जुलाई 24 से IPC, CRPC तथा Evidence Act के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे तीन नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,

तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के क्रियान्वयन के सम्बंध में जनपद देहरादून में 04 चरणों में सभी अधिकरियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर नये कानूनो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी,

ये भी पढ़ें:   Accident :- मर्सिडिज कार की टक्कर से चार मजदूर की मौत दो घायल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज बुधवार को 05 दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधि0/कर्म0 को परिवर्तित नये कानून में पुरानी धाराओं में किये गये सशोंधनों,

तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में जोडी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे सभी अधि0/कर्म0 नये कानूनों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर बिना किसी शंका के उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गिरीश चन्द्र पंचोली (संयुक्त निदेशक विधि),  जावेद अहमद, (ए0पी0ओ0), आदित्य ठाकुर, (असिस्टेंट प्रोफेसर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी),

म0उ0नि0 रंजना प्रसाद, म0उ0नि0 कृष्णा ज्याडा,म0उ0नि0 ललिता पंवार द्वारा उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को नये कानूनों के संबंध में जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *