Headlines

DehradunNews:- किरायेदार ने लूट की रची साजिश लूटी गई स्कूटी व ज्वैलरी के साथ पकड़ा 

बुजुर्ग महिला से उनकी चैन, पर्स तथा घर मे खड़ी स्कूटी लूट कर ले गये थे अभियुक्त।


देहरादून – राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी नागल ज्वालापुर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में लिखित प्रा0पत्र दिया कि  08 मई 24 को वह अपने परिजनों के साथ एक समारोह मे बाहर गये थे,जब कार्यक्रम से वापस आये तो उनकी माता  घायल अवस्था मे घर के आंगन मे पडी थी,

जिनको उनके द्वारा उठाया गया तथा जानकारी करने पर उनकी माता द्वारा बताया गया कि रात समय करीब 23.00 बजे 02 व्यक्ति, जिनके द्वारा अपने मुंह पर रुमाल बांधा था, छत के रास्ते से घर मे आये तथा उन्हें अकेला देखकर उनपर हमला कर दिया तथा उनसे छीना झपटी कर उनके गले से एक सोने की चैन व एक छोटा पर्स (जिसमे कुछ रूपये थे) छीनते हुए।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

घर के आंगन मे खडी स्कूटी नम्बर UK07VV- 8066 को भी उठाकर ले गए। वादी की माता द्वारा उनके घर पर रह रहे किरायेदारों मनीष व भरत पर उक्त घटना कारित करने का शक जाहिर किया गया, जो घटना के बाद से ही घर से गायब हो गए है। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-156/24 धारा-394/458 भादवि बनाम मनीष व भरत पंजीकृत किया गया।

कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के स्थानो पर CCTV कैमरों का देखा कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया । घटना के खुलासे को पुलिस टीम ने लगाऐं।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 10 मई 24 को काली माता मन्दिर के पास, लालतप्पड पर चैकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों मनीष त्यागी उम्र 25 वर्ष पुत्र लोकेश त्यागी तथा भरत उम्र 27 वर्ष पुत्र भीमाराम के कब्जे से घटना मे लूटी गयी स्कूटी संख्या- UK07VV- 8066 सफेद रंग के साथ गिरफ्तार किया गया,

अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में लूटी गई चैन, एक आधार कार्ड, रूपये 2000/- नगद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे दोनों पुताई का कार्य करते हैं तथा वादी के यहां किराए पर रहते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

तथा अपनी बाइक को भी ₹ 10000/- में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था, जिसे छुड़ाने के लिए उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई, 08 मई 4 को उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके मकान मालिक अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में गए हैं,

तथा घर मे उनकी बुजुर्ग माता जी अकेली है तो उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया तथा बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी चेन तथा उनके पास मौजूद पर्स छीन लिया तथा बरामदे में खड़ी स्कूटी को भी लूटकर मौके से फरार हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *