Headlines

DehradunNews :-घर की नौकरानी ही निकली घर का भेदी पति के साथ मिलकर आठ लाख रू के आभूषणों पर कर दिया हाथ साफ़ 

देहरादून -पल्लव शर्मा पुत्र अनूप शर्मा निवासी 159 एमडीडीए कालोनी थाना रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर लिखित शिकायत दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के आलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 8,00,000 (आठ लाख) रू/- के कीमती सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया है।

जिस पर थाना रायपुर पर मु0अं0सं0: 223/24 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर किया गया।

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़ित के घर में एक महिला काम करती है जिसका पति वर्तमान में दिल्ली में रहता है । जिससे पूछताछ करने पर उसने कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया तथा अपने पति का काफी समय से दिल्ली में होना बताया गया।

पुलिस टीम ने चैक किये गये सीसीटीवी कैमरो में अभियुक्त ने मुंह पर कपड़ा लपेटकर आना व जाना दिखा तथा एक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी पायी गयी जिसमें एक फूल व कुछ लिखा होना पाया गया। घटना के मात्र 06 मिनट में घटित होने से घटना किसी जानकार के शामिल होने की प्रबल सम्भावना पायी गयी ।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

घरवालों से नौकरानी से व अन्य जानकार लोगों से लगातार पूछताछ की गयी पुलिस टीम ने नौकरानी के मोबाईल को अच्छे से चैक करने पर पाया गया कि उसके द्वारा घटना से पूर्व अपने पति को व्हाटसप काल की गयी थी ।

जिसका नौकरानी संतोष जनक जबाब नहीं दे पायी इसके अतिरिक्त नौकरानी के मोबाईल की गैलरी में उसके पति की एक ऐसी फोटो प्राप्त हुयी जिसमें हुबहु वैसी ही टी-शर्ट पायी गयी जिसे घटना में लिप्त व्यक्ति द्वारा पहनी हुयी थी ।

उसके पश्चात नौकरानी के पति की लोकेशन प्राप्त की गयी तो महिला के पति की लोकेशन घटना के समय घटनास्थल पर होनी पाई गई । सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने पति के साथ घटना अंजाम देना स्वीकार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

महिला से उसके पति के विषय में अन्य जानकारी प्राप्त कर दिल्ली में दबिश देकर  प्रीती पत्नी कुलदीप के पति कुलदीप पुत्र स्व0 हरिचन्द को गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी किये गये शत प्रतिशत आभूषणों को बरामद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *