Headlines

DehradunNews:- डिवाइन होण्डा शोरुम मे हुई चोरी का खुलासा चोर के पास से 03 लाख 50 हजार रुपये पुलिस ने किये बरामद 

देहरादून –  गौरव खन्ना डिवाइन होण्डा शोरुम मोहब्बेवाला ने 25 जून 24 को  कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र  24/25-जून 24 को आधी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेसर्स डिवाइन होण्डा शोरुम मे घुसकर कैस काउन्टर के ड्रॉर मे रखी नगदी चोरी कर ली है, जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 407/2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर ने  थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की। गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शिकायत कर्ता से पूछताछ कर घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो व उन मार्गो पर लगे कुल 53 CCTV कैमरो को चैक किया,

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की जानकारी के लिए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, मुखबिर ने पुलिस को घटना में पूर्व में चोरी के अभियोग में जेल गए अभियुक्त चेतन नागर के शामिल होने की जानकारी मिली,

पुलिस टीम ने घटना के प्रकाश मे आये अभियुक्त चेतन नागर पुत्र सुनील कुमार नागर निवासी म0नं0-93 मोहब्बेवाला टाईटन रोड धारावाली थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को पट्टियोवाला बाबा मन्दिर के पास हरभजवाला जाने वाले कच्चे मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए 03 लाख 50 हजार रुपये नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया गया।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी के मामले मे जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *