Headlines

RescueNews:-श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटके दो श्रद्धालुओं को SDRF ने पहुँचाया सुरक्षित

रूद्रप्रयाग – सुबह सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री केदारनाथ ने एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी की दो श्रद्धालु जो कल चौमासी से होते हुए श्री केदार की ओर आ रहे थे, अत्यधिक कोहरा लगने के कारण रास्ता भटक गए है।

सूचना पर एस डी आर एफ टीम के एसआई भगत सिंह  प्रातः लगभग 05:00 बजे उन दोनों श्रद्धालुओं की खोजबीन को चौमासी मार्ग की ओर रवाना हुई।

भैरव मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर हथनी कॉल पर्वत के नीचे दोनों युवकों को सकुशल ढूंढ लिया गया। जिन्हें एस डी आर एफ टीम ने सकुशल श्री केदार लाया गया जहाँ टीम द्वारा दोनों श्रद्धालुओं को गर्म पानी इत्यादि पिलाया गया व उनके परिजनों से फोन द्वारा संपर्क कर युवकों की कुशलता बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *