Headlines

IllegalSlaughter:- दून में मीट की दुकानों को किया चैक, बिना लाइसेंस के 119 दुकानों को दिया नोटिस

अवैध रूप से हो रही गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मीट की दुकानों पर पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभिया


देहरादून  – अवैध पशु कटान के संबंध में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित मीट की दुकानों की आकस्मिक चैकिंग कर अवैध रूप से हो रही गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दुकानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मीट की दुकानों की आकस्मिक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 442 दुकानों को चैक किया गया, जिनमें से 119 दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी,

ये भी पढ़ें:   Namaaz :- सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं- सीएम धामी

जिनको पुलिस द्वारा निर्धारित समयावधि के अन्दर लाइसेंस बनवाने का नोटिस दिया गया। इस दौरान 88 मीट की दुकाने बंद मिली तथा दुकानों मे सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर 27 दुकानों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 6750/- रू0 संयोजन शुल्क वसूला गया।

इस दौरान दुकानों में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर 17 दुकानदारों के 83 पुलिस एक्ट में चालान 10- 10 हज़ार रुपये के चालान किये गये। अवैध रूप से संचालित दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *