Headlines

Enrollment:-केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया

उखीमठ- हर केदारवासी की यही पुकार.खिलाना है कमल फिर एक बार इन शब्दों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास कार्य संचालित किए गए हैं,

जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को भी आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे।

हमारी सरकार देवभूमि के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। आज समाज का जन-जन डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

मुझे पूर्ण विश्वास है कि केदारपुरी की देवतुल्य जनता भाजपा प्रत्याशी आशा को अपना समर्थन देकर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयश्री प्रदान करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *