Headlines

Process :- श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

चमोली – चमोली जिले में स्थित श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू। आज बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कपाट बंद होने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहाकि ‘बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री भेष धारण कर माता लक्ष्मी को श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे।

इससे कुछ समय पहले उद्धव और कुबेर जी की प्रतिमाएं परिसर में आ जाएंगी 17 नवंबर को रात सवा 8 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, रात 9 बजकर 07 मिनट पर घृत कंबल ओढ़ाने के बाद निर्धारित समय पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- भगवान शिव की कृपा से कई राशियों के लिए उन्नति के योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

18 नवंबर की सुबह श्री बदरीनाथ की डोली योग बदरी को ओर प्रस्थान करेंगे।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 नवंबर को ब्रह्म मुहुर्त में सुबह 4 बजे मंदिर खुलेगा।

रोज की तरह साढ़े चार बजे से अभिषेक पूजा होगी और दिन का भोग लगेगा. मंदिर में दर्शन भी होते रहेंगे और दिन में मंदिर बंद नहीं रहेगा 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर कपाट बंद करने की पूजा शुरू होगी।

करीब एक घंटे बाद यानी 7 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के मुख्य पुजारी माता लक्ष्मी जी को मंदिर परिसर में प्रवेश कराएंगे. रात 8 बजकर 10 मिनट पर शयन आरती होगी और इसके बाद कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

ये भी पढ़ें:   Departed:-टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रात 9 बजे तक भगवान बदरीविशाल को माणा महिला मंडल की ओर से तैयार किया गया घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा. इसके बाद ठीक 9 बजकर 07 मिनट पर शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे

चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि विगत माह से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा सुचारू चल रही है जिसे इस वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की दर्शन कर चुके होंगे

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *