ऋषिकेश –कोतवाली ऋषिकेश में महिला ने एक लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ उनके पड़ोस में रहने वाला दिनेश अश्लील व गंदी हरकत करता है। महिला की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक सोनल पुरी और कांस्टेबल सचिन सैनी ने घटना से संबंधित अभियुक्त दिनेश को गली नंबर 01 वीरपुर खुर्द विस्थापित ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है।
