Headlines

Accident:- ओएनजीसी चौक पर कार एक्सीडेंट में तीन युवती एक युवक घायल, बुलेट सवार की हालत गंभीर

देहरादून  – ओएनजीसी चौक पर 11 नवम्बर 24 की रात को दिल दहला देने वाले इनोवा-कैंटर हादसे के बाद, आज मंगलवार की शाम को फिर से एक दुर्घटना हो गई है।

बताया जा रहा है कि कैंट की तरफ से आ रही एक आई 20 कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से जा टकराई और फिर उसने दूसरी लेन पर एक बुलेट सवार को चपेट में ले लिया।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका बीच का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है। वहीं, बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक युवक के साथ ही उसके साथ सफर कर रही 03 युवतियां घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

वहीं बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार डिवाइडर फांदते हुए दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई।

उसी दौरान दूसरी साइड पर चल रही बुलेट कार से जा टकराई, जिसके कारण बुलेट सवार  बुरी तरह से घायल हो गया। कार में सवार चारों युवक युवतियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार का टायर ही फट गया, जबकि बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

घटनास्थल पर पहुंचे कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के सी भट्ट ने बताया कि चालक के अनुसार ब्रेक लगाने के बजाए एक्सीलेटर पर पांव पड़ जाने के कारण कार ने अचानक रफ्तार पकड़ ली थी।

कार की गति इतनी तेज हो गई कि डिवाइजर पर टकराने के बाद दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी,

ऐसे में चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं।

हादसे में घायल नीरज बोरा निवासी आइटीबीपी सीमा द्वार (कार चालक)परी निवासी विजय पार्क,अन्यया निवासी विजय पार्क,लतिका निवासी विजय पार्क,हरीश चमोली निवासी अनार वाला जोड़ी गांव (बुलेट चालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *