Headlines

Arrested :- लगभग ढाई लाख रुपये की स्मैक के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

देहरादून -9- जून।मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी  कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्र में  पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला रही हैं।

वहीं थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौकी के पास से,

एक अभियुक्त सुनील उर्फ चक्की पुत्र दलीप यादव निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 24 वर्ष को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 212/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *