Headlines

Murder:-अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर की पति की कर दी हत्या

देहरादून  – महंत इंद्रेश अस्पताल से एक डेथ मेमो थाना पटेलनगर पर मृतक प्रविन्द उर्फ परविंद पुत्र विजेंद्र निवासी कमालपुर, थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल पता पिथुवाला, देहरादून का मिला।

शव के पंचनामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के गले में निशान तथा कानों से खून का आना पाया गया, जिससे मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाए जाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

घटना के संबंध में मृतक की हत्या किए जाने के संदेह के दृष्टिगत मृतक के भाई सुमित की तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 789/24 धारा 103 (1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पटेलनगर थाने में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने मृतक के परिजनों व आस पास के लोगो से घटना के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए संधिक्त लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतक की पत्नी सरिता तथा म्रतक के चचेरे भाई अनुज कुमार के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी पुलिस को मिली,

ये भी पढ़ें:   Contract Killer:-पश्चिमी उप्र का कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने किया गिरफ़्त में 

जिस पर मृतक की पत्नी तथा उसके चचेरे भाई अनुज कुमार को पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर उनके सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने रात में मृतक का चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या किया जाना स्वीकारा।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशान देही पर मृतक के घर से घटना में प्रयुक्त की गई चुन्नी को बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त अनुज ने बताया कि वह यूपीसीएल में संविदा पर लाईन मैन का कार्य करता हूं,

तथा वर्तमान में आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर मे नियुक्त है। वह वर्ष 2017 में गांव से अपने चचेरे भाई प्रविंद्र के पास देहरादून आया था तथा वर्ष 2020-2021 में उसने निरंजरनपुर से आईआईटी की थी।

इस दौरान उसका व प्रविन्द की पत्नी सरिता का आपस में प्रेम प्रंसग शुरु हो गया, इस बात का प्रविन्द को पता चलने पर उनके बीच आपस मे विवाद हो गया तथा अभियुक्त उसके घर से चला गया।

घर छोड़कर जाने के बाद भी अभियुक्त तथा मृतक की पत्नी आपस में मिलते जुलते रहते थे व फोन पर लगतार एक दूसरे के संपर्क में थे। कुछ समय बाद अभियुक्त मृतक के घर के पास ही अलग कमरा लेकर रहने लगा।

ये भी पढ़ें:   ForestFire 🔥:-ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ़्तार

और एक साल पहले वह मृतक के पड़ोसी सोनू के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। दोनों घर अगल बगल में होने के कारण अभियुक्त अकसर मौका पाकर मृतक की पत्नी से मिलने जाया करता था।

मृतक की पत्नी तथा अभियुक्त एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके लिए दोनो ने मृतक प्रविन्द को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

दिनांक 15-16 दिसम्बर की देर रात अभियुक्त ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित बिजली घर पर था, इस दौरान मृतक की पत्नी सरिता ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर मृतक प्रविंद्र के काफी नशे में होने तथा उसे रास्ते से हटाने की बात कहकर घर पर बुला लिया।

जिस पर अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल नम्बर UK07 AQ2278 स्पलैन्डर से मृतक के घर की ओर गया, इस दौरान मोहल्ले में काफी रोशनी हो रखी थी इसलिए उसे पहचाने जाने के डर से मोहल्ले के ट्रांसफर की OCB बन्द कर दी,

जिससे मोहल्ले की लाइट चली गई। उसके बाद अभियुक्त सीधे प्रविन्द के घर पहुँचा, जहाँ मृतक प्रविन्द बच्चो के साथ सो रहा था। इस दौरान मृतक की पत्नी सरिता बच्चों को उठाकर ऊपर वाले कमरे में ले गयी तथा बच्चों को ऊपर वाले कमरे में छोडकर नीचे आ गयी।

ये भी पढ़ें:   Red Handed :- विजिलेंस टीम ने जल विद्युत निगम के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

प्रविन्द काफी नशें में धुत था जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त ने दरवाजे के पीछे टंगी चुन्नी से उसका गला दबा दिया, मृतक द्वारा खुद को छुडाने का प्रयास करने पर अभियुक्त तथा मृतक की पत्नी ने उसके सिर को कई बार बैड के सिराने पर पटका,

जिससे वह अचेत हो गया, उसके बाद दोनों अभियुक्तों ने चुन्नी से मृतक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त मौके से वापस ट्रान्सपोर्ट नगर बिजली घर में आ गया।

‌पुलिस ने दोनों अभियुक्तों अनुज कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी- ग्राम कमालपुर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उ0प्र0 और सरिता पत्नी प्रविन्द निवासी कमालपुर, थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल पता पिथुवाला के मोबाइल कब्जे में लेकर चैक किये तो उनके बीच समय समय पर आपस मे बातचीत होनी पायी गयी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *