अपराधEngagement Stopped:-बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई Panchur Varta8 May 20268 May 202601 min रुद्रप्रयाग 08 मई 2026। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में एक बार फिर बाल विवाह का मामला सामने आया, जहां प्रशासन और संबंधित विभागों की तत्परता से समय रहते कार्रवाई करते हुए। एक नाबालिग बालिका का भविष्य सुरक्षित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 की रात लगभग 8 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे टीम डांगी पठालीधार गांव पहुंची, जहां एक नाबालिग बालिका की सगाई क्यार्क बरसूड़ी में होने जा रही थी। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने वर एवं वधु पक्ष को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। और इसमें दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। समझाने और काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही उसकी सगाई एवं विवाह किया जाएगा। फिलहाल सगाई को रोक दिया गया है। इस कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर पूजा भंडारी, केस वर्कर अखिलेश सिंह, जिला बाल कल्याण समिति की गीता मलासी, पुलिस विभाग से चौकी इंचार्ज भोपाल सिंह तथा कांस्टेबल विनय कोठारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Fake Documents:- नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस प्रकरण में एक और अभियुक्त गिरफ़्तार Post navigation Previous: Rape :- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Next: Excitement :- खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Fake Documents:- नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस प्रकरण में एक और अभियुक्त गिरफ़्तार Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0
Arrested:- मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ़्तार Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Murder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0