Headlines

kidnapped:-बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

देहरादून – रीना पत्नी सोमपाल निवासी कस्बा झालू बिजनौर हाल निवासी डी टी 45 यमुना कॉलोनी ने उसके दो पुत्रों आकाश उम्र 05 वर्ष व विकास उम्र 02 वर्ष का अपहरण होने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली कैण्ट में दिया गया,

जिसके आधार पर कोतवाली कैण्ट में मु0अ0सं0 01/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना महिला उ.नि. विनियता चौहान के सुपुर्द की गई।

अभियोग की विवेचना के दौरान घटनास्थल यमुना कालोनी में आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर वादिनी के घर में राकेश नाम के व्यक्ति के आने-जाने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई।

अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात 02 जनवरी को राकेश ने वादिनी के अपहृत हुए बड़े पुत्र आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ते हुए लोगों के देखे जाने की जानकारी मिली।

वादिनी के परिजनों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि  16 दिसम्बर 24 को वादिनी रीना, जो मानसिक रुप से कमजोर है, को उसके दोनों बच्चों के साथ राकेश व एक अन्य वृद्ध महिला अपने साथ यमुना कालोनी से ले गये थे,

जिसकी पुष्टि आस-पास के लोगो से पूछताछ में भी हुई तथा  30 दिसम्बर 24 को राकेश ने पीड़िता को बिजनौर में उसके गांव के पास छोड दिया था।

अभियोग की विवेचना में भी राकेश पुत्र रैतु निवासी कस्बा जाटान मौहल्ला जिला बिजनौर उ०प्र०, जो कि विगत 15-16 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड पर रहता है तथा आर्डियेन्स फैक्ट्री में माली तथा सफाई का काम करता है,

ये भी पढ़ें:   Arrested 🤢 :- पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

की एक अन्य व्यक्ति राहुल पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद हाल पता आई.टी. पार्क के साथ उक्त अपराध में संलिप्तता प्रकाश में आई। राहुल उपरोक्त के मोबाईल नम्बर की सर्विलांस के माध्यम से जानकारी करने पर भी दोनों के एक दूसरे के सम्पर्क में रहने की पुष्टि हुई।

तथा अपहरण की घटना में राहुल की पुत्री तानिया की भी संलिप्तता तथा अपहृत बच्चों को अपने पास छिपाने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये।

घटना के बाद से ही तीनों अभियुक्त पकडे जाने के डर से अपने मोबाइल नम्बर बंद कर फरार चल रहे थे, जिस पर पुलिस द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के जरीए तीनो अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई,

तो तीनो अभियुक्तों के अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को अमरोहा रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा कटाई अमरोहा में

अभियुक्त राहुल की बुआ के घर पर दबिश देते हुए अभियुक्त राकेश तथा तानिया को गिरफ्तार किया गया। जिनसे से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त बच्चे को धामपुर में प्रियकां व सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख रू0 में बेचने की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:   Arrested 🤢 :- पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों को साथ लेकर उनके बताये अनुसार धामपुर कोढीपुर में दबिश देकर प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों प्रियंका व सैन्टी को गिरफ्तार किया गया,

जिनके द्वारा उक्त बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त राकेश ने बताया  कि वह वर्ष 2004 से देहरादून में साफ-सफाई का कार्य कर रहा है तथा राहुल जो उसके साथ साफ-सफाई का काम करता है, से उसकी अच्छी जान-पहचान है।

तथा वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता है। दिसम्बर 2024 में राहुल की बेटी तानिया द्वारा उसे बताया कि धामपुर में प्रियंका नाम की एक महिला उसके साथ काम करती है तथा उसकी जान पहचान के एक व्यक्ति को एक बच्चे की जरूरत है,

जिसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है, जिस पर अभियुक्त राकेश द्वारा अपने मामा की लडकी रीना, जो मानसिक रूप से कमजोर है, के 02 बच्चो को बेचने की योजना बनाई तथा दिनांक 16 दिसम्बर 24 को रीना को बहला-फुसलाकर उसके 02 बच्चो के साथ अपने साथ ले गया,

जहाँ अभियुक्त द्वारा राहुल व तानिया के साथ मिलकर रीना के 02 साल के बच्चे को धामपुर में प्रिंयका व सैन्टी को 02 लाख रू0 में बेच दिया तथा प्राप्त पैसो को आपस में बांट लिया।

ये भी पढ़ें:   Arrested 🤢 :- पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसके पश्चात अभियुक्त ने पीड़िता रीना को उसके घर झालु बिजनौर के पास छोड दिया, रीना द्वारा पुलिस में शिकायत किये जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त राकेश द्वारा पकडे जाने के डर से उसके बडे पुत्र आकाश को 02 जनवरी 25 को यमुना कालोनी में उसके घर के पास छोड दिया था।

तथा पुलिस से बचने के लिये तीनो अभियुक्त अमरोहा में राहुल की बुआ के घर जाकर छुप गये थे। अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्त राकेश द्वारा तानिया व राहुल के साथ मिलकर अपने स्वंय के दोनो बच्चो को भी बेचे जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में गहनता से जानकारी की जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्त राकेश पुत्र रैतु निवासी ग्राम मौहल्ला जाटान, थाना व जिला बिजनौर, हाल पता सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र 52 वर्ष। कु० तानिया पुत्र राहुल, निवासी गोहरपुर सुल्तानपुर, जिला मुरादाबाद, उ०प्र०, उम्र 20 वर्ष हाल पता दोबची, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

प्रिंयका पुत्री टिक्कम सिंह, निवासी कोडीपुर, धामपुर, बिजनौर, उम्र 22 वर्ष।सेंटी पुत्र टिक्कम सिंह, निवासी कोडीपुर धामपुर, बिजनौर, उम्र 25 वर्ष।

वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र सुरेश चन्द, निवासी गोहरपर, काफिया बाद, मुरादाबाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Zenit – Clean Photography WordPress Theme Zenix – Tech Startup & SaaS Elementor WordPress Theme ZenSpot – LifeStyle Blog WordPress Theme Zento – Modern & Lightweight Blog for WordPress Zenura – Yoga WordPress Theme Zenwares – Kitchen Interior & Appliances WooCommerce WordPress Theme Zephyr Material Design Theme Zephys – Architecture & Interior WordPress Theme Zephys – Architecture WordPress Theme Zeplin | Creative Gutenberg One Page WordPress Theme