Headlines

Arrest:- ज्वैलरी के साथ चोर पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून 26 जनवरी 2026।

सतीश भण्डारी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 – 178 शिवलोक कॉलोनी, पो०- डिफेन्स कॉलोनी ने 31 दिसम्बर 25 को थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि,

30 दिसम्बर 25 की रात में उसके घर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने के संबंध में दिया गया।

जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-428/25 धारा-305(a), 331(4) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई,

साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 25 जनवरी 26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त,

साहिल उर्फ बादशाह पुत्र जगन्नाथ निवासी मुरादपुर माल्ला थाना मुरादपुर जिला तरन तारन पंजाब उम्र 26 वर्ष को नेहरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया,

जिसके कब्जे से घटना में चुराई गई ढाई लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी बरामद हुई।

 गिरफ्तार अभियुक्त साहिल उर्फ बादशाह पुत्र जगन्नाथ निवासी मुरादपुर मल्ला थाना मुरादपुर, जिला तरन तारन, पंजाब उम्र 26 वर्ष।

बरामद माल घटना में चोरी की गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए।

ये भी पढ़ें:   Recovered:- डेढ़ करोड़ से अधिक की नगद धनराशि को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *