Headlines

Hoax:- शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने वाले को  पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  – थाना सेलाकुई पर एक युवती ने लिखित तहरीर 15 जनवरी को दी जिसमें उसने रिहान नाम के व्यक्ति द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 05/25 धारा 376/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। केस दर्ज होने पर थाना सेलाकुई कोतवाल ने पुलिस टीम बनाई गई ।

पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।

ये भी पढ़ें:   Elderly Group:-ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी करने वाले महाराष्ट्र की 'बुजुर्ग टोली' के छः सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

मुखबिर की  सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त रिहान मिर्जा पुत्र इसरार निवासी ग्राम परवल, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *