Headlines

Accused महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर करने वाले को पुलिस ने पकड़ा 

 देहरादून 23 जुलाई 2025।

नेहरू कालोनी निवासी महिला ने थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी व्यक्ति ने उनकी फर्जी आईडी बनाकर उनकी फोटो प्रोफाइल में लगाकर फर्जी आई0डी0 से अश्लील फोटो शेयर की जा रही हैं।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता पर कानूनी कार्यवाही के लिए सर्विलासं तथा टैक्निकल सपोर्ट की सहायता।

और फर्जी आई0डी0 के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस ने प्रकाश में आये अभियुक्त दिलशाल उम्र 25 वर्ष पुत्र नौशाद निवासी ग्राम शालीपुर,

थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, हाल जैन प्लॉट, वाणी विहार, थाना रायपुर जनपद देहरादून को फव्वारा चौक के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:   First Cases :-हलाला के खिलाफ दर्ज मामले से अल्प संख्यक महिलाओं के हित होंगे सुरक्षित:- भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *