Headlines

Police baton :- सिटी बस स्टैंडों पर अतिक्रमण करने वालों पर चला पुलिस का डंडा

 देहरादून 23 अगस्त 2025।

 सिटी बस स्टैंडों पर अस्थाई अतिक्रमण व अवैध रूप से वाहनों को पार्क कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने।

तथा आम जन के आवागमन में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून ने अधिनस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

इन निर्देशो के क्रम में पुलिस ने नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बस/ऑटो स्टैंड पर फड़/ठेली लगाकर तथा वाहनों को पार्क कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने।

तथा आमजन के आवागमन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलानी कार्रवाई की गई।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 02 लाख 40 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

तथा बस/ऑटो स्टैंडों पर फड़ /ठेली लगाकर लोगो का आवागमन बाधित करने वाले 111 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 44000 /- रू0 का जुर्माना किया गया।

इन सभी फड़ /ठेलियों को मौके से हटवाया गया। इसके अतिरिक्त बस/ऑटो स्टैंड पर अवैध रूप अनाधिकृत वाहनों को खड़ा कर यातायात को अवरूद्ध करने वाले 05 वाहनों को सीज किया गया तथा 45 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें:   Prostitution:-पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *