Headlines

Custody:- दुकान में खरीदारी को लेकर हुए विवाद में कश्मीरी युवक से मारपीट पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में 

देहरादून 30 जनवरी 2026।

विकासनगर में दुकान से सामान खरीदने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक मारपीट में बदल गया।

कश्मीर के रहने वाले दो युवकों के साथ स्थानीय दुकानदार द्वारा गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है,

जिसमें एक युवक के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना 28 जनवरी 2026 की है। कश्मीर निवासी दो युवक छुट्टियों के दौरान अपने पिता से मिलने विकासनगर क्षेत्र आए थे।

उनके पिता पांवटा साहिब में किराए पर रहते हैं और आसपास के क्षेत्रों में फेरी लगाने का कार्य करते हैं।

दोनों युवक फेरी के काम में अपने पिता की मदद कर रहे थे। इसी दौरान विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान से सामान खरीदने को लेकर उनकी स्थानीय दुकानदार से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।

दुकानदार द्वारा युवकों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई, जिसमें एक युवक को सिर पर गंभीर चोट आई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने इस मामले में संजय यादव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 26/26, धारा 117(2) और 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नामजद मुख्य आरोपी संजय यादव को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Show :- इंस्टाग्राम पर हीरे का हार दिखाना पड़ा भारी, एक साल पुरानी 10 लाख की चोरी का राज खुला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *