शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं।
उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले में जल विद्युत निगम के जेई फैसल खान द्वारा पेमेंट के बदले अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान,
देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया।
ट्रैप टीम द्वारा आज 21 मई को आरोपी फैसल खान s/o लियाकत हुसैन निवासी कटोरतल, थाना काशीपुर,
उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50,000/-रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064,
एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।