Headlines

Criminals :- एसटीएफ ने 2025 में कई अपराधियों को पकड़ा

देहरादून  05 जनवरी 2026।

एसटीएफ द्वारा किये गये पिछले साल भर में सराहनीय कार्य उपरोक्त अवधि में एसटीएफ. टीमों द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे,

लम्बे समय से फरार चल रहे 18 ईनामी अपराधियों को देश के विभिन्न प्रान्तों से गिरफ्तार किया गया,

जिसमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 02 लाख का ईनामी सुरेश शर्मा भी सम्मिलित है की गिरफ्तारी भी की गयी है।

इसके अतिरिक्त भादवि. व अन्य अधिनियम के अपराधों में वांछित 26 अभियुक्ततों को भी देश के विभिन्न प्रान्तों से गिरफ्तार किया गया ।

 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अलग-अलग अभियुक्तों के कब्जे से 20 पिस्टल, 02 तमंचे, 24 मैगजीन व 63 जिंदा कारतूस बरामद कर संलिप्त 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

 वन्य जीव जन्तु अधिनियम के अन्तर्गत 05 भालू की पित्त व 05 नाखून तथा थाना बुग्गावाला क्षेत्र से एक हाथी दांत बरामद कर वन्य जीव जन्तुओं के अंगो की तस्करी में संलिप्त 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नाम पर नकली दवाईयों का अवैध कारोबार कर आम जन-मानस के स्वास्थ्य से साथ खिलवाड़ कर रहे,

नकली दवाईयों के कारोबार में संलिप्त 12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही दवाई कम्पनियों के 658 आउटर बॉक्स व 2400 ग्रा. जिंक पाउडर,

263 कि.ग्रा. पेरासिटामोल पाउडर. 12.540 ग्राम, गोली, 16200 जायडस गोलियों को बरामद कर सीज किया गया साथ इस प्रकार की अवैध गतिविधि से सम्बन्धित 06 फैक्ट्रियों को सीज किया गया ।

उक्त के अतिरिक्त नकली दवाईयों के विक्रय करने वाली फर्जी फर्म सांई फार्मा के बैंक खाते में लगभग 14 करोड़ रूपये के लेनदेन सम्बन्धी जांच कर अग्रिम कार्यवाही की गयी ।

 आर्मी वर्दी का दुरूपयोग करने वाले 01 व्यक्ति को एक जोड़ी आर्मी वर्दी, एक फर्जी आर्मी पहचान कार्ड व एक मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 तनिष्क शोरूम में 03 करोड 70 लाख रूपये की ज्वैलरी लूट में वांछित अभियुक्त मो. राहुल उर्फ मो. शाकीब नि. बिहार को गिरफ्तार किया गया

 रूड़की क्षेत्रान्तर्गत जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त सम्बन्धी प्रकरण में कुख्यात गैंगस्टर बाल्मीकी गैंग के विरूद्ध थाना गंगनहर,

जनपद हरिद्वार पर मु.अ.स. 415/25 पंजीकृत कर बाल्मीकी गैंग के सक्रिय सदस्यों मनीष उर्फ बॉलर,

और पंकज अष्टवाल व निर्देश पत्नी रजनीश को कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया साथ अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त शेर सिंह,

व हसन जैदी व आकाश सक्शेना को गिरफ्तार किया गया।

  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देन के क्रम में अभियुक्त हाकम सिंह व पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया गया ।

11.07.25 को धामावाला बाजार में करीब 22 हजाह सौ नकली सिगरेट की खेप बरामद कर संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली देहरादून में अभियोग पंजीकृत कराया गया

 थाना प्रेमनगर के बिधोली क्षेत्रान्तर्गत एक रिसोर्ट में छापेमारी व दबिश देकर 09 व्यक्तियों से ताश के गडी व कसिनों से सम्बन्धित अवैध सामग्री बरामद हुई जिनके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

 पटेलनगर क्षेत्र में रह रहे 05 बांग्लादेशी राष्ट्रीकों को उदवासित किया गया ।

 अंतराष्ट्रीय अवैध असलाहो के सप्लायर एक अभियुक्त कामरान अहमद को महाराष्ट्र क्राईम ब्रांच के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।

 थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र से 03 साइबर अपराधियों को 1.5 लाख, 03 लैपटाप, 37 डेबिट कार्ड व 08 मोबाईल फोन तथा थाना काठगोदाम क्षेत्र स 06 लैपटॉप,

23 मोबाईल, 17 सिम आदि के साथ 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया ।

कुख्यात गैंगस्टर विनीत शर्मा उर्फ चीनू पण्डित गैंग 02 शूटरों को असलाहों के साथ गिरफ्तार किया गया था ।

उक्त शूटरों के कब्जे से 03 पिस्टल, 01 तमंचा व 12 जिंदा कारतूस बरामद कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

  एनडीपीएस. एक्ट के अन्तर्गत 34 प्रकरणों में 17 किलो 516 ग्राम चरस, 14 क्रिगा 465 ग्राम अफीम, 03 किलो 763 ग्राम हेरोईन,

434 किलो 748 ग्राम गांजा, 07.600 ग्राम एमडीएमए तथा बरामद कर नारकोटिक्स पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त रहे 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त बरामदा माल का मूल्य लगभग 22 करोड़ 86 लाख 27 हजार 900 रूपये है। उक्त के अतिरिक्त PIT NDPS के 28 प्रकरण उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किये गये है।

02 प्रकरणों में  की कार्यवाही के आदेश जारी कर दिये गये है।

ये भी पढ़ें:   Blame :- अनिल जोशी को वन विभाग का नोटिस रिजर्व फॉरेस्ट लैंड पर कब्जे का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *