Headlines

Stone Pelting :- डीजे की तेज आवाज पर महमूदपुर गाँव में जमकर बरसे पत्थर

 रुड़की 24 अप्रैल  2026।

 रुड़की में एक सनसनीखेज मामला  जहाँ खुशियों वाले घर में अचानक पत्थरों की बारिश होने लगी।

मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गाँव का है, जहाँ महज डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गाँव छावनी में तब्दील हो गया।

रुड़की के महमूदपुर गाँव में बीती रात एक पारिवारिक समारोह था। गाने बज रहे थे, लोग झूम रहे थे,

लेकिन इसी बीच डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में तकरार शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई,

यह कहासुनी रात भर सुलगती रही और आज सुबह इसने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

देखते ही देखते दोनों तरफ से छतों और गलियों से भारी पथराव शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।

पत्थरबाजी की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

गाँव में बवाल की सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस हरकत में आई।

स्थिति को बेकाबू होता देख आस-पास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को संभाला।

फिलहाल एहतियात के तौर पर महमूदपुर गाँव में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर पत्थरबाजों की शिनाख्त की जा रही है और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सवाल यह है कि आखिर लोग इतने उग्र क्यों हो रहे हैं कि मामूली सी बात पर अपने ही पड़ोसियों के खून के प्यासे हो जाते हैं!

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गाँव में शांति बनाए रखने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें:   Prize Announced :- सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 6 अभियुक्तों पर एक लाख का ईनाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Buttons X | Powerful Button Builder for WordPress Buzz Club – Night Club, DJ & Music Festival Event WordPress Theme Buzz – Personal & Lifestyle WordPress Blog Theme with Dark Mode BWD accordion addon for elementor BWD Attractive Step addon for elementor BWD Count Down addon for elementor BWD creative buttons elementor addon BWD Flip Box addon for elementor BWD Map Masking addon for elementor BWD Pricing Table addon for elementor