Headlines

Jumped:- शक्ति नहर में महिला अपनी दो बेटियों के साथ नहर में कूदी

 देहरादून 16 मई 2026।

थाना विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि सायं समय लगभग 16:30 बजे शक्ति नहर निकट पुल नम्बर 1 के पास एक महिला अपने 02 बेटियों के साथ नहर में कूद गई,

जिन्हें नदी में बहता देख आस पास के लोगों द्वारा तुरंत नदी में बह रही दोनों बच्चियों  आरवी उम्र करीब 3 वर्ष (2-) अज्ञात (बच्ची) उम्र 03 माह को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया।

सूचना पर कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा,

तथा दोनों बच्चियों को प्रार्थमिक उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोनों बच्चियां उपचाराधीन है।

बच्चों के साथ नदी में कूदी महिला की तलाश हेतु पुलिस और एस डी आर एफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी करने पर महिला का नाम किरन चंदेल पुत्र धीरज चन्देल निवासी मण्डी चौक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन विहार,

कोतवाली विकासनगर उम्र 28 वर्ष होना ज्ञात हुआ है।

गुमशुदा के परिजनों से जानकारी में ज्ञात हुआ कि किरन उपरोक्त की वर्ष 2020 में धीरज से लव मेरिज हुई थी, जो हैदराबाद में नौकरी करता है।

 10 मई 26 से गुमशुदा का पति छुट्टी पर घर आया था और घर पर मौजूद नहीं था।

महिला के बच्चो सहित नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Rampur Tiraha Incident:-32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *