Headlines

Congrats:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट को दी बधाई

देहरादून, 01/ जुलाई/2025।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश परिषद बैठक में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई जिसमें दूसरी बार महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को आगामी चुनावों में और भी सफलता मिलेगी।

उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:   Sensitive:- समाधान दिवस पर 169 शिकायतें, कई का मौके पर समाधान, जनता की तकलीफ पर संवदेनशील दिखे डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *